ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में जेडीयू सांसद अजय मंडल का पैर टूटा, लड़खड़ा कर जमीन पर गिरे

Bihar Politics: बिहार के भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में वहां मौजूद जेडीयू सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर नीचे गिर गए. जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया है. उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

13-May-2025 12:41 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंच पर मौजूद जेडीयू सांसद अजय मंडल लड़खड़ा कर अचानक जमीन पर गिर गए। इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य नेताओं ने अजय मंडल को सहारा देकर उठाया और तुरंत मायागंज अस्पताल भेजा गया।


दरअसल, भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम ने भागलपुर के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओ की सौगात दी। साथ ही साथ सीएम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी जायजा लिया। 


कार्यक्रम में जेडीयू के स्थानीय नेता, सांसद और विधायकों के अलावा गठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल भी पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही जेडीयू सांसद वहां से चलने लगे अचानक लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


आनन-फानन में सांसद अजय मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक अजय मंडल का पैर टूट गया है और गिरने के कारण सिर में भी चोट आई है। फिलहाल अजय मंडल का इलाज जारी है।