ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर दिलीप जायसवाल का पलटवार, तेजस्वी यादव पर भी जमकर बरसे

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार पर दिए बयान पर बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव के घोषणाओं को भी खोखला करार दिया और कहा कि बिहार का असली विकास सिर्फ मोदी-नीतीश सरकार ही कर सकती है।

26-Jun-2025 07:50 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। जो नए नेता राजनीति में आ रहे हैं, वे मर्यादा और भाषा की सीमाएं लांघ रहे हैं। उनका मकसद समाज सेवा नहीं, बल्कि नेतागिरी की दुकान चलाना है। ये नेता राजनीति में गंदी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें सद्बुद्धि दे।


दिलीप जायसवाल ने खड़गे के उस बयान की आलोचना की जिसमें बिहार के बारे में कथित तौर पर मखौल उड़ाया गया था। उन्होंने कहा, बिहार संतों, ज्ञान और जननायकों की धरती है। ऐसे राज्य का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। खड़गे साहब को बिहार के गौरव को समझना चाहिए।


तेजस्वी यादव पर हमला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकार बनने पर ‘युवा आयोग’ और ‘नए विश्वविद्यालय’ खोलने की घोषणा पर दिलीप जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा, तेजस्वी जी बताएं कि उनके शासन में अब तक कितने विश्वविद्यालय खुले हैं? कांग्रेस और राजद ने 70 वर्षों तक शासन किया, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में क्या दिया? आज गरीब, दलित और वंचित वर्ग से आने वाले लोग भी आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि, जब आपके शासन में चरवाहा विद्यालय खोला गया था, तब आप युवाओं को चरवाहा बनाना चाहते थे। आप कभी नहीं चाहते थे कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोग पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। आज एक ओबीसी का बेटा दिलीप जायसवाल भी आगे बढ़ रहा है, इसलिए आप घबरा रहे हैं।


हथियार बनाम कलम की राजनीति

तेजस्वी यादव के उस बयान पर कि, हम कलम बांटते हैं और सरकार हथियार बांट रही है, दिलीप जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा, अब तक युवाओं के पास कलम नहीं थी क्या? जब आपके पास सत्ता थी, तब क्या आपने उन्हें शिक्षित किया? आपने तो लाठी थमा दी थी। अब झूठी बातों से जनता को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिए।


एनडीए बनाम महागठबंधन की तुलना

तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए के 20 साल के शासन की तुलना महागठबंधन के 20 महीने से करने पर भी जायसवाल ने कहा, ये लोग सिर्फ हवा में बातें करने में माहिर हैं। ज़मीन पर इनकी कोई नीति और योजना नहीं है। वे सिर्फ गाल बजाने का काम कर रहे हैं, जबकि बिहार को आगे बढ़ाने का काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना