बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
26-May-2025 07:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति द्वारा बनाए गए मीडिया एवं संवाद उप समिति का सदस्य बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने समन्वय समिति के अध्यक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने अपने फेसबुक वॉल पर दोनों नेताओं को धन्यवाद देते हुए लिखा, "बिहार के सबसे चहेते नेता और आगामी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अतिपिछड़ा उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी को बहुत-बहुत शुक्रिया। उन्होंने मुझ जैसे एक मामूली कार्यकर्ता को इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति में मीडिया एवं संवाद उप समिति का सदस्य बनाने का काम किया।"
वीआईपी नेता देव ज्योति ने भरोसा देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसपर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस उप समिति में हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं दृढ़ता के साथ निभाउंगा। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव न केवल इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।