ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे सीएम नीतीश, पटना में 315 पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आज 315 उद्यान्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग से जुड़ी अनेक योजनाओं का शुभारंभ भी किया है.

19-May-2025 11:55 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा का चुनाव सिर पर है, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश अपने हर उस वादे को पूरा करना चाहते हैं, जो उन्होंने बिहार की जनता से किया था। उन्होंने राज्य के युवाओं से 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा दिया था। अपने उसी वादे के तहत सीएम नीतीश ने आज पटना में 315 उद्यान्न पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया है।


दरअसल, बिहार में इस साल के अक्टूबर, नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सभी वादों को पूरा करने के बाद ही चुनाव मैदान में उतरकर लोगों के सामने वोट मांगने जाना चाहते हैं। यही वजह है कि विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने बिहार के युवाओं से 12 लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था, जिसे वह हर हाल में पूरा करना चाहते हैं।


थोड़े-थोड़े ही सही लेकिन सभी विभागों में समय-समय पर नई नियुक्यां हो रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 315 प्रखंड उद्यान्न पदाधिकारी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। मीठापुर स्थित कृषि भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सीएम ने अनुमंडल स्तर पर 62 कृषि भवन का भी शिलान्यास किया।


इसके साथ ही साथ कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा के कार्यआरंभ के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कृषि मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खरीफ महाअभियान 2025 का भी शुभारंभ किया। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के साथ कई विभाग के अधिकारीभी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना