Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
03-Jun-2025 10:56 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक गरमाहट बढ़ती जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को आगामी विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए। उन्होंने चिराग पासवान को बिहार की राजनीति का सच्चा नेता बताया और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" के नारे को अपनी राजनीति की नींव बनाया है।
अरुण भारती ने बताया कि चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें मखाना बोर्ड की स्थापना, जातीय जनगणना को केंद्र की मंजूरी दिलाना और बायर-सेलर मीट के माध्यम से किसानों को देशभर से सीधा लाभ पहुंचाना शामिल है। उन्होंने कहा कि चिराग बिहार के हर वर्ग के नेता हैं और जनता चाहती है कि वे जनरल सीट से चुनाव लड़ें ताकि वे बिहार के व्यापक तबकों का प्रतिनिधित्व कर सकें।
अरुण भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में पलायन और अपराध को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज को खत्म कर सुशासन स्थापित किया है। हालांकि, अब वक्त आ गया है कि बिहार को एक नई युवा शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाए।
सीट शेयरिंग को लेकर अरुण भारती ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर बातचीत करना जल्दबाजी होगी और इस विषय पर फैसला गठबंधन के भीतर ही लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा, "पद पर बैठने से व्यक्ति नहीं, बल्कि पद की गरिमा बढ़ती है।"
विश्लेषकों का कहना है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक भूमिका को मजबूत करने के लिए चिराग पासवान को विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पार्टी यह मानती है कि चिराग की युवा छवि और विकासपरक नीतियां पार्टी को बिहार में नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। साथ ही, बिहार के अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी लेकर अभी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो रही हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज