Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
02-Jun-2025 07:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पीएमसीएच में रेप पीड़िता की मौत और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आहत बीजेपी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असीत नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
सोशल मीडिया फ्लेटफार्म फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट कर इस्तीफे का एलान किया है। उन्होंने लिखा, “आदरणीय दिलीप जायसवाल जी, “हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप का शिकार हुई बच्ची के मामलों में आपका रुख हैरान करने वाला दिखा। आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका क्या लेना-देना। मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए आप बौखला गए”।
उन्होंने आगे लिखा, “पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे बेड नहीं मिला। इसके खिलाफ मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। है न कमाल की बात! मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा।
असीत नाथ तिवारी ने अंत में लिखा कि, “मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार”।