बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
19-Apr-2025 07:17 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उनके भाई हैं। निशांत ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नीतीश कुमार उनके पिता हैं। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि 'अब चुनाव होने वाले हैं। आप लोग एनडीए की सरकार बनाएं एनडीए को अच्छे बहुमत से लाएं। मेरे पिता सीएम रहें और विकास का काम जारी रख सकें।'
एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा निशांत को राजनीति में आने की अपील पर निशांत कुमार ने कहा कि 'तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं। उनका स्नेह है। अगर वो ऐसा कहते हैं तो अच्छी बात है।' तेजस्वी यादव के सीएम पद की दावेदारी पर निशांत ने कहा कि 'ये तो जनता देखेगी। जनता के दरबार में चलते हैं। जनता फैसला लेगी। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता के फिटनेस पर सवाल उठाये जाने पर निशांत ने कहा कि मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं। आराम से 5 साल सीएम रह सकते हैं।'
निशांत ने कहा कि 'बिहार की जनता से अपील है कि एनडीए को बहुमत दे। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि पिताजी ने जो विकास के काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाएं। 2005 से पहले बिहार क्या था? क्या स्थिति थी उसकी। आज कहां है। हमारी योजनाओं का प्रचार करें।'
अपने पिता को बीजेपी द्वारा हाईजैक किये जाने के तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी का स्टेटमेंट आ रहा है कि नीतीश कुमार 15 साल तक सीएम रहेंगे। अमित शाह अंकल अभी कुछ दिन पहले आए थे। वो भी कह रहे थे कि बिहार में नीतीश कुमार रहेंगे और केंद्र में पीएम मोदी रहेंगे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पिता की सेवा करूं। मुझे अपने पिता की ईमानदारी बहुत अच्छी लगती है। उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है।'