बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
26-Apr-2025 02:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति तय करने में जुटे हैं। जेडीयू राज्य के वकीलों को गोलबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आय़ोजित अधिवक्ता समागम का उद्घाटन किया। चुनाव से पहले अधिवक्ता समागम का आयोजन अहम माना जा रहा है।
दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने बड़ा दांव खेल दिया है। राज्य के वकीलों को गोलबंद करने के लिए जेडीयू ने अधिवक्ता समागम का आयोजन किया है। जिसमें बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। एक अनुमान के मुताबिक राज्य में वकीलों की संख्या करीब डेढ़ लाख से अधिक है। ऐसे में अगर राज्य के आधे वकील भी सीएम नीतीश के पक्ष में गोलबंद हो जाते हैं तो जेडीयू को इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने यह बड़ा दांव खेला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जदयू विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता साथी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। आप सब न्याय के साथ विकास के सरकार के संकल्प को जमीन पर क्रियान्वित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी को जीत दिलाने में आप लोग अपना पूरा योगदान देंगे। आप सबसे आग्रह है कि पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने समाज के सभी वर्गों एवं राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये काम किया है। महिलाओं के उत्थान के लिये काफी कार्य किया गया है। हम शुरू से एनडीए के साथ रहे हैं, बीच में हम उधर चले गये थे लेकिन अब कहीं नहीं जायेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे। हमलोग एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये आप सभी को धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।