ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar News: खाली पड़े 2-3 आयोग में लव-कुश नेताओं को किया जाएगा एडजस्ट? उचित हिस्सेदारी नहीं मिलने से BJP-JDU के कोइरी-कुर्मी नेताओं में भारी नाराजगी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार खाली पड़े बोर्ड- - निगम- आयोग को भर रही है. इसी कड़ी में करीब दर्जन भर आयोग में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है. हालांकि अब भी चार-पांच आयोग खाली पड़े हैं.

21-Jun-2025 09:45 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार खाली पड़े बोर्ड- - निगम- आयोग को भर रही है. इसी कड़ी में करीब दर्जन भर आयोग में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है. हालांकि अब भी चार-पांच आयोग खाली पड़े हैं, जिनका गठन किया जाना है. वैसे आयोग में जिनकी नियुक्ति की गई है, उनको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आयोग में कोयरी कुर्मी को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर इस वर्ग में नाराजगी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शेष बचे आयोग में इन जाति के नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा ? क्यों कि सामने चुनाव है और इस वर्ग के वोटर नाराज होंगे तो चुनाव में इसका खामियाजा NDA को उठाना पड़ सकता है। 

           

बिहार में लंबे समय से खाली पड़े बोर्ड निगम आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें जदयू- भाजपा व अन्य सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया है। बाकी बचे किसान आयोग, नागरिक पर्षद, व्यावसायिक आयोग और जेपी सेनानी आयोग के गठन की चर्चा है। खबर है कि इन आयोग में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएगी। बताया जाता है कि इन आयोग में सिर्फ बीजेपी और जदयू के कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा। 


अब कोयरी और कुर्मी जाति के नेताओं को इन आयोग पर नजर है। वैसे राज्य सरकार इस बार व्यवसाय आयोग बनाने जा रही है। हालांकि इसमें व्यवसायिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा, इसकी पूरी संभावना है। जेपी सेनानी आयोग में भी बाहरी को नहीं बल्कि जो जेपी सेनानी है,उनकी ही नियुक्ति की जाएगी। ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है । ऐसे में किसान आयोग और नागरिक पर्षद बचता है, जिस पर कुशवाहा और कुर्मी नेताओं की नजर है।


बताया जाता है कि अगड़ी जाति के कई नेताओं को आयोग में अध्यक्ष या सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कुशवाहा और कुर्मी को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। इससे जदयू के अंदर भी भारी नाराजगी है। अगर किसान आयोग और नागरिक पर्षद में भी जेडीयू से जुड़े अगड़ी जाति के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया तब नाराजगी और बढ़ेगी। खबर है कि जेडीयू वैसे नेता को इस आयोग में फिर से लेने पर विचार कर रही है, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं और राजनीतिक गलियारे में जिनकी छवि बदनाम है।


बता दें, आयोग में हुई राजनीतिक नियुक्ति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने जमाई आयोग की बात कर सनसनी फैला दी है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं के दामाद, अधिकारी की पत्नी को आयोग में जगह दिया गया है।