मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Jul-2025 04:29 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Politics: बिहार के भोजपुर जिले में गंगा नदी के तेज कटाव ने तबाही मचा दी है, जहां जिले के शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में अब तक दर्जनों घर गंगा में समा चुके हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसी बीच गुरुवार को मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव खुद भी इस कटाव की चपेट में आते-आते बच गए।
घटना उस वक्त की है जब पप्पू दव गंगा कटाव का निरीक्षण कर रहे थे, उसी वक्त अचानक जमीन धंसने लगी और एक पक्का मकान भर-भराकर गंगा नदी समां गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात जवान और ग्रामीणों की तत्परता ने उनकी जान बचा ली। घटना के बाद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। इस दौरान पप्पू यादव ने मौके पर ही कई विस्थापित परिवारों को आर्थिक मदद दी और उनके समर्थकों ने राहत सामग्री का वितरण भी किया। लेकिन गांव में हालात अब भी बेहद गंभीर हैं।
गांव के लोगों का गुस्सा अब प्रशासन पर फूट पड़ा है। ग्रामीण राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकारी सहायता के नाम पर केवल खामोशी देखने को मिल रही है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार कब जागेगी और कितने घरों के गंगा में समा जाने के बाद उन्हें मदद मिलेगी?