ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / पंचायत चुनाव : ईवीएम लाने का सिलसिला अगले हफ्ते होगा शुरू, दूसरे राज्यों...

पंचायत चुनाव : ईवीएम लाने का सिलसिला अगले हफ्ते होगा शुरू, दूसरे राज्यों में जाएगी जिलों की टीम

04-Jul-2021 06:56 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है बावजूद इसके राज्य निर्वाचन आयोग लगातार चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव कराने के लिए दूसरे राज्यों से ईवीएम लाने का सिलसिला अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिलों में बनाई गई टीम अगले हफ्ते दूसरे राज्यों में जाएगी और अलग-अलग जिलों को आवंटित किए गए ईवीएम लाने का काम शुरू हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को 15 जुलाई तक ईवीएम लाने का निर्देश दिया है। 


राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त दीपक प्रसाद ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत सह जिलाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा ईवीएम को अन्य राज्यों से मंगाया जाना था। तकरीबन ढाई घंटे तक चली इस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को ईवीएम लाने की गाइडलाइन और 15 जुलाई तक की डेडलाइन के बारे में जानकारी दी।


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम के मुताबिक के एवं को दूसरे राज्यों से लाए जाने के लिए जिलास्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने बताया कि ईवीएम लाने के लिए टीम बना ली गई है और ईवीएम रखने के लिए स्टोर रूम की भी पहचान हो चुकी है हालांकि 3 जिले ऐसे हैं जहां ईवीएम लाने को लेकर थोड़ी समस्या है। इनमें भागलपुर, अररिया और लखीसराय जिले शामिल हैं। आयोग ने कहा कि अपने स्तर से हर परेशानी को दूर कर जिला प्रशासन ईवीएम मंगाए। आयोग ने कहा है कि अगर किसी जिले को परेशानी है तो आयोग इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए परेशानी को दूर भी करेगा और जिला प्रशासन को सहयोग भी। आयोग ने जिलों में नवगठित नगर निकायों में शामिल पंचायतों को छोड़कर बाकी बचे पंचायत और वार्ड के लिए जल्द पुनर्गठन करने का निर्देश भी दिया है।