ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / politics / बिहार में उप चुनाव का एलान, इस सीट के लिए 4 अक्टूबर को...

बिहार में उप चुनाव का एलान, इस सीट के लिए 4 अक्टूबर को होगी वोटिंग

09-Sep-2021 12:21 PM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच और विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान भी हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है.  बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी.


आपको बता दें कि कांग्रेस से जनता दल यूनाइटेड में आए तनवीर अख्तर का निधन कोरोना के कारण इसी साल हो गया था. 9 मई को उनके निधन के बाद विधान परिषद की रिया सीट खाली हो गई थी. उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 तक है. लिहाजा अब उनकी खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव होगा. आपको बता दें कि तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे.


बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए 15 सितंबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी. नामांकन पत्र 22 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे. 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी 27 सितंबर तक के उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो 4 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. 4 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान का वक्त तय किया गया है. उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी और 6 अक्टूबर के पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी.