ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / politics / बिहार में NDA की नई सरकार बनने के बाद पहली बार लालू से...

बिहार में NDA की नई सरकार बनने के बाद पहली बार लालू से मिले अखिलेश, लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत

03-Feb-2024 03:33 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद वे राबड़ी आवास से बाहर निकले लेकिन राजद सुप्रीमो से क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया से शेयर नहीं की। मीडिया के सवालों का जवाब दिये बगैर वे वहां से निकल गये। 


बता दें कि बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पहली बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले हैं। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर के भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। 


यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने वाली है। इसी बात को लेकर वे लालू प्रसाद से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। वही लोकसभा चुनाव भी अब नजदीक है इसकी तैयारी में तमाम पार्टियां लगी हुई है। महागठबंधन से जनता दल यूनाइटेड ने किनारा कर लिया है। बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है। बिहार में अब एनडीए की नई सरकार बन गयी है। ऐसे में अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों पर दावा ठोक सकती है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में सीटो को लेकर भी राजद सुप्रीमो के साथ बातचीत हुई है।