Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
04-May-2021 01:13 PM
PATNA: बिहार में लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गयी है। बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जाने के फैसले के बाद पहली प्रतिक्रिया नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से आई। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर वे काम कर रहे थे। तभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद सरकार ने अब बिहार में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
आरजेडी नेता तजेस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन करने की माँग कर रहा था लेकिन छोटे साहब अपने बड़े साहब के आदेश का पालन कर रहे थे कि 2 मई तक लॉकडाउन नहीं करना है। अब जब गाँव-गाँव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब दिखावा कर रहे है। इस संकट काल में तो निम्नस्तरीय नौटंकी और राजनीति से बाहर आइये, बाज आइए।
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर यह भी लिखा की...माननीय पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार की अव्यवस्था, कुप्रबंधन, उदासीनता, लापरवाही, सुविधाओं, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता इत्यादि को लेकर विगत दिनों में जिन विशेषणों का प्रयोग किया है उसे सुन 16 वर्षों के CM को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। सीएम साहब, जंगलराज की खुदाई करो ना?
कोरोना से बिगड़ते बिहार के हालात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमला बोलते आ रहे थे। बिहार में लॉकडाउन लगाने की मांग करते आ रहे थे लेकिन उनकी बातें नहीं मानी गयी। सरकार ने लॉकडाउन की जगह नाइट कर्फ्यू लगाया। तेजस्वी का कहना है कि जब राज्य में स्थिति अनकंट्रोल होने लगी तब आनन-फानन में क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया।
वही लोक जनशक्ति पार्टी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप व प्रदेश सरकार को फटकार मिलने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है।अगर लॉकडाउन कुछ दिन पूर्व में लगाया गया होता तो कई जाने बचाई जा सकती थी। नीतीश कुमार जी ने लॉकडाउन लगाने में भी देरी की।