ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / बिहार में कानून व्यस्था को लेकर राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा, कहा.....

बिहार में कानून व्यस्था को लेकर राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा, कहा.. योगी को ही मुख्यमंत्री बना दीजिये

30-Mar-2022 12:11 PM

PATNA : बिहार में लगातार हो रही हत्या और लूट की घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पटना में लगातार हो रही हत्या को राबड़ी देवी ने सरकार का फेलियर बताया है. राबड़ी देवी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल खराब है. सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल पा रहा. 


राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की हालत काफी खराब है. चाहे नेता हो या आम आदमी यहां कोई सुरक्षित नहीं है. यहां का लॉ आर्डर ठीक नहीं है. सरकार पंगु और विकलांग हो गई है. सरकार मजबूत नहीं है. सरकार अपराधियों को छूट दे दी है. सरकार अपने मन का कर रही अपराधी अपने मन का कर रहे हैं. यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है.


वहीं राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य में योगी मॉडल लागू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रखा है. योगी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दीजिए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दीजिए कौन रोक कर रखा है. दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, जो मर्जी आये करें ये लोग. 


वहीं शराबबंदी  कानून में संशोधन पर उन्होंने कहा कि सरकार यही कर सकती है. बिहार में लगातार शराब मिल रहा है. सरकार शराबबंदी कानून को पालन करने में पूरी तरह फेल है. राबड़ी देवी ने कहा कि यह लोग कोई संशिधन नहीं करेंगे. अगर करेंगे तो यह मनमानी है. जब मन करेगा तब करेंगे. राबड़ी देवी ने पूछा शराबबंदी है कहां. पुलिस को पूरी छूट मिल रही है. अगर सरकार सक्षम होती तो हम खुद सहयोग करते.