बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
23-Jul-2021 09:13 PM
BETIA: बेतिया के लौरिया औऱ रामनगर इलाके में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत और चार लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने के मामले को चिराग पासवान संसद में उठायेंगे. चिराग पासवान आज जहरीली शराब के शिकार बने लोगों के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे. वे गांवों में पैदल घूम कर पीड़ित परिवारों से मिलते रहे. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण लोगों की जान जा रही है, इस हाल पर चुप रहना गुनाह है.
घर-घर घूमे चिराग पासवान
गौरतलब है कि बेतिया के लौरिया औऱ रामनगर थाना क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं चार लोगों की आंखों की रोशनी चली गयी है. लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान आज उन गांवों में पीडित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा मौत देउरवा गांव में हुई थी. चिराग ने सबसे पहले देउरवा में जहरीली शराब से मरे लतीफ मियां के घर पहुंचकर उनकी विधवा औऱ बेटे से मुलाकात की. फिर वे पैदल ही गांव में घूमने लगे. कुछ दूरी पर बिकाऊ अंसारी का घर था, उनकी भी मौत जहरीली शराब से हो गयी थी. चिराग ने बिकाऊ अंसारी की पत्नी लालबीबी और बेटे मोहम्मद अंसारी से मुलाकात कर वाकये की पूरी जानकारी ली.
संसद में उठायेंगे मामला
चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब से मौत के जिम्मेवार नीतीश कुमार हैं. लेकिन वे छोटे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिखावा कर बैठ जा रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत और चार लोगों की आंखों की रोशनी जाने का मामला वे संसद में उठायेंगे. चिराग पासवान ने स्थानीय लोगों से कहा कि अब उनकी लड़ाई वे लड़ेंगे. किसी को तानाशाह सरकार से डरने की जरूरत नहीं है.
सभी मौत के लिए नीतीश जिम्मेवार
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. नीतीश कुमार का पूरा पुलिस तंत्र अपराध के मामले छोड़ कर शराब रोकने में लगा है. खुद मुख्यमंत्री हर सप्ताह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. फिर जहरीली शराब आयी कहां से. क्या बगैर पुलिस की मिलीभगत के शराब का कारोबार चल सकता है. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जो हालत है उसमें ऐसे कई औऱ कांड होने की आशंका है.
चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब पीने से मरने वाले सारे गरीब लोग थे. घर के कमाऊ सदस्य की मौत होने के बाद परिवार के पास आजीविका का साधन नहीं रहा. जिनकी आंखों की रोशनी गयी उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है. लेकिन सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है. चिराग पासवान ने कहा है कि ऐसे तमाम पीड़ित लोगों के साथ हैं.