बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Dec-2020 09:54 AM
PATNA : बिहार में अपराध की लगातार घटनाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कथावाचको का मंगलराज ही मंगलराज है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में भले ही अपराध चरम पर हो लेकिन सवाल पूछना मना है, वरना सरकार में बैठे लोग 14वीं सदी के बासी पन्ने पलट देंगे। बिहारवासियों को डराने धमकाने लगेंगे। तस्वीर में क्राइम को लेकर सुबह सवेरे सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'बिहार में जंगलराज वाले महाराजाओं और कथावाचको का मंगलराज ही मंगलराज है। इनसे अपराध पर सवाल मत पूछना नहीं तो यह 14वीं सदी के बासी पन्ने पलट पलट बिहारवासियों को डराने धमकाने लगेंगे। विडंबना है गैर बिहारी भाजपाई भी यहां आकर जंगलराज की बदबूदार उल्टियां कर बिहार को बदनाम करते हैं।
तेजस्वी यादव ने गैर बिहारी भाजपाई कहते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लिया है। तेजस्वी ने इस ट्वीट के साथ बिहार में अपराध की घटनाओं वाली खबरों को शेयर किया है जिसमें नालंदा जिले के अंदर एडीजे के ऊपर हुआ हमला। पटना में पूर्व पार्षद के पति को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना। रेप पीड़िता के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद पीएमसीएच में उसका ऑपरेशन नहीं कराया जाना जैसी खबरें शामिल हैं।