ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / politics / वैक्सीन का टोटा लेकिन टीके की बर्बादी में बिहार नंबर 1, तेजस्वी बोले.....

वैक्सीन का टोटा लेकिन टीके की बर्बादी में बिहार नंबर 1, तेजस्वी बोले.. बधाई हो नीतीश जी

25-Jul-2021 11:24 AM

PATNA : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के नीतीश सरकार ने 6 महीने में छह करोड़ वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है. लेकिन हर दिन वैक्सीन की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. राजधानी पटना में वैक्सीनेशन सेंटर पर लोग टिके के बगैर मायूस होकर लौट रहे हैं. इसके बावजूद बिहार में अब जो नई उपलब्धि हासिल की है, वह वाकई चिंता की खबर है. वैक्सीन की बर्बादी में बिहार टॉप पर है. वैक्सीन की बर्बादी करने वाले 8 राज्यों में सबसे ऊपर बिहार का नंबर है. मई महीने से अब तक के सुबह में 1.26 लाख डोज बेकार हुई है.


बिहार में वैक्सीन में की कमी और टीके की बर्बादी के मुद्दे को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा है कि टीके की बर्बादी करने में बिहार में नंबर वन का स्थान हासिल किया है और इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य विभाग को बधाई दिया जाना चाहिए.



तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "16 वर्षों से बिहार की NDA सरकार ने अपराध, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में बिहार को नीचे से नंबर-1 रखने के बाद अब वैक्सीन “बर्बादी” में बिहार को ऊपर से नंबर- 1 स्थान पर रखा है. इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य विभाग को बधाई भेजना चाहिए."


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में शुक्रवार तक टीके की 2.17 करोड़ डोज लग चुकी है. पहली डोज 1,83,83,503 और दोनों डोज 33,28,086 लोगों को लगी है. टीका कम रहने के कारण शुक्रवार को 44588 लोगों को ही टीका लगा है. राज्य के 8 जिले बेगूसराय, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मुंगेर, मधेपुरा, लखीसराय शिवहर और शेखपुरा में किसी को टीका नहीं लगा है. सहरसा में 6 बक्सर में 9. कटिहार में 10. मधुबनी में 68, किशनगंज में 70, खगड़िया में 91 लोगों को टीका लगा है.


रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी से अप्रैल तक बिहार को 79,50,970 वैक्सीन मिली है. मई में 18,58,800, जून में 29,79,330 और जुलाई में 47,05,140 वैक्सीन बिहार को दी गई. केंद्र सरकार की ओर से बिहार को अबतक 1,74,94,240 डोज वैक्सीन की उपलब्ध कराई गई है. यह आंकड़ा 20 जुलाई तक राज्य को मिली वैक्सीन का है. मई और जून महीने में राज्य ने 44.39 लाख डोज वैक्सीन खुद भी खरीदी थी. केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 3.44 करोड़ वैक्सीन उत्तर प्रदेश को दी गई है. इसमें राज्य की ओर से खुद खरीदी गई वैक्सीन का डाटा शामिल नहीं है. 


news image