गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
30-Jul-2020 04:35 PM
PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार का प्रबंधन फेल है। दुनिया भर में लोग बिहार के इस मिसमैनेजमेंट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार में कोरोना पर बंधन की विफलताओं पर लिखे जा रहे हैं और सरकार कान में तेल डालकर सो रही है।
बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलकर राज्य की हालात को देखें। तेजस्वी ने कहा है कि 135 दिन बाद अब आपको अपने घर से बाहर निकलकर बाढ़ प्रभावित लाखों लोगों, बिलखते बच्चों, बदहाल बुजुर्गों और मरते मवेशियों की सुध लेनी चाहिए।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाखों लोग सड़कों और घरों की छतों पर रह रहे हैं। बाढ़ पीड़ित तक राहत और खाद्य सामग्री नहीं पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए राहत सामग्री मुहैया कराना चाहिए।