ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल

Home / politics / बिहार में 2024 में हो सकता है विधानसभा चुनाव, मुकेश सहनी का दावा

बिहार में 2024 में हो सकता है विधानसभा चुनाव, मुकेश सहनी का दावा

08-Jun-2024 07:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 2025 की जगह इसी साल 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकता है। यह दावा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया है। उन्होंने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं  को चुनाव में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया। 


विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक इंडिया गठबंधन को परिणाम नही मिला लेकिन, पिछली बार से सीटें भी बढ़ी और वोट प्रतिशत भी बढा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है हमलोग संघर्ष करते रहेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में करीब 4.08 करोड़ वोट पड़े थे जिसमें से एनडीए को 53 प्रतिशत और यूपीए को 32 प्रतिशत यानी 1.29 करोड़ वोट मिले थे लेकिन 2024 के चुनाव में कुल 4.34 करोड़ वोट पड़े जिसमे एनडीए को 2.05 करोड़ तथा इंडिया गठबंधन को 1.70  करोड़ वोट आये। इससे साफ है कि हमारे गठबंधन के वोट में बड़ी वृद्धि हुई है। उन्होंने माना कि सीवान, पूर्णिया जैसे क्षेत्रों में वोटों में बंटवारा भी हुआ, नहीं तो और वोट में वृद्धि होती। 


मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात करते हुए कहा कि ऐसे तो विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष होना है, लेकिन नीतीश कुमार इस साल ही चुनाव कराने की कोशिश करेंगे। इसलिए हमें पंचायत और बूथ तक पार्टी को मज़बूत करने की जरूरत है। 


मुकेश सहनी ने इस चुनाव के परिणाम को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि हमलोगों के संघर्ष और मेहनत का ही परिणाम है कि एनडीए 400 सीट तक नहीं पहुंच सका, वरना संविधान बदलना तय था। यह हमलोगों के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की समीक्षा की जाएगी और आगे की तैयारी के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।