Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
23-Aug-2021 04:42 PM
HAJIPUR : केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे पशुपति कुमार पारस को अपनी संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. हाजीपुर के रामाशीष चौक पर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काला झंडा दिखाया. पारस की गाड़ी औऱ काफिले में शामिल लोगों पर काली स्याही भी फेंकी गयी. आक्रोशित लोगों ने पारस के काफिले की कई गाड़ियों को काफी देर तक रोके रखा.
बॉडीगार्ड की बदसलूकी से हुआ विवाद
दरअसल पशुपति कुमार पारस आज दोपहर पटना पहुंचने के बाद हाजीपुर रवाना हुए. हाजीपुर शहर के पासवान चौक पर लक्ष्मी देवी नाम की महिला उन्हें फूल माला देने आयी. लक्ष्मी देवी पारस को माला दे ही रही थी तभी पशुपति पारस के अंगरक्षकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी. चोट से तड़प रही महिला ने बताया कि काले कपडे वाले एक बॉडीगार्ड ने उसे उठा कर पटक दिया. पारस के कुछ समर्थकों ने भी उसके साथ बदसलूकी.
महिला के साथ बदसलूकी के बाद स्थानीय लोग भड़क गये. उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. पारस की गाड़ी तो उनके अंगरक्षकों ने आगे निकाल लिया लेकिन उनके काफिले की कई गाड़ियों को लोगों ने रोक दिया. आक्रोशित लोगों ने पारस को काले झंडे दिखाये औऱ उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने पारस की गाड़ी पर काली स्याही फेंक दी. उनके काफिले में शामिल लोगों पर भी काली स्याही फेंकी गयी. लोग चिराग पासवान जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे.
पारस समर्थकों ने पहले ही धमकाया था
उधर चोट खायी महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह लंबे समय से रामविलास पासवान से जुड़ी रही है. जब चिराग पासवान हाजीपुर आये थे तब भी वह उनके स्वागत में गयी थी. अब पशुपति पारस आय़े तो उसने सोंचा कि दोनों तो चाचा भतीजा ही हैं. इसलिए उनके स्वागत के लिए वह आयी थी. महिला ने बताया कि उसे पहले ही पारस के समर्थकों ने कहा था कि वह स्वागत करने नहीं आये. उसे धमकी भी दी गयी थी. लेकिन बाद में पशुपति पारस के एक नेता ने कहा कि वह स्वागत करने जा सकती है. तभी वह माला लेकर स्वागत करने पहुंची थी. इसी दौरान उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की गयी।