ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / politics / बिहार के चुनावी मैदान में कैसे लगेगी डबल सेंचुरी, नीतीश ने तैयार कर...

बिहार के चुनावी मैदान में कैसे लगेगी डबल सेंचुरी, नीतीश ने तैयार कर लिया है पूरा प्लान

22-Feb-2020 07:44 PM

PATNA : जेडीयू भी अब  इलेक्शन मोड में है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दल के पास ना कोई मुद्दा है, ना ही कोई कार्यक्रम।2020 में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा। उन्होनें नेताओं को मजबूत इरादे के साथ चुनावी मैदान में उतरने के टिप्स दिए।


सीएम आवास पर जेडीयू सभी जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों समेत तमाम संगठन प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने पूरी तन्मयता के साथ सभी की बातें सुनी। सीएम ने इस दौरान कहा कि जेडीयू आज के डेट में मजबूत है। आज पार्टी के पास सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव हैं। उन्होनें कहा कि पिछले पन्द्रह साल के किए गए काम को आप लोग लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होनें कहा कि बिहार में विपक्ष के पास न तो कोई मुद्दा और न ही कोई कार्यक्रम। चुनाव के मैदान में वे हमारे सामने कही टिक नहीं पाएंगे।


नीतीश कुमार ने कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ है। हमें वोटों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमने बिहार में जितना काम किया है उसके दम पर आने वाले चुनाव में 200 से भी ज्यादा सीटें हासिल करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, संगठन महासचिव आरसीपी सिंह और सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे।