Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
10-Jun-2024 09:09 PM
By First Bihar
PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच भी मंत्रालय का बंटवारा किया गया है। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय दिया गया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है।
दिल्ली से पटना पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार माहौल कुछ अलग है। इस बार जितनी भी जांच एजेंसिया हैं उनको निष्पक्ष रहना पड़ेगा नहीं तो पार्लियामेंट में ईंट से ईंट बजेगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि इस बार का विपक्ष बहुत ही मजबूत है। इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग नीतीश कुमार को करना चाहिए। देशभर में जातीय आधारित गणना भी करानी चाहिए। इस बार मोदी जी इधर-उधर बोलकर निकल नहीं सकते क्योंकि इस बार विपक्ष मजबूत है। तेजस्वी ने कहा कि ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। इस बार भाजपा खुद बहुमत पार नहीं कर पाई है। केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे।
वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब देश और बिहार का विकास होगा। पीएम मोदी ने अपने संकल्प को दोहराने का काम किया है। देश में 3 करोड़ पक्के मकान गरीबों को मिलेगा इसकी शुरुआत पहले ही कैबिनेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।