Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
08-Jun-2025 01:32 PM
By Ganesh Samrat
Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देने की तैयारी कर रहे जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर को लेकर जेडीयू ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जेडीयू ने बताया है कि आखिर वह कौन सी वजह थी कि सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
दरअसल, बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बना चुके प्रशांत किशोर ने इस बार जनसुराज पार्टी के बैनर तले मैदान में उतरने का ऐलान किया है। वे लगातार प्रदेशभर में घूम-घूमकर जनता से संवाद कर रहे हैं और JDU, RJD, कांग्रेस व बीजेपी चारों पर निशाना साध रहे हैं।
इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के विधान पार्षद संजय सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि जब प्रशांत किशोर JDU में थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता और पद प्राप्त करना था, न कि जनता की सेवा।
संजय सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन अब वही प्रशांत किशोर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। ये सिर्फ सत्ता के सौदागर हैं, शुद्ध रूप से व्यापारी। जनसुराज पार्टी उन्होंने सिर्फ पैसा खपाने के लिए बनाई है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दी है।