ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, कौन है जनता की पहली पसंद? विधानसभा चुनाव से पहले आ गई सर्वे रिपोर्ट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सामने आई पोल ट्रैकर की सर्वे रिपोर्ट में महागठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए को नुकसान हो सकता है, जबकि जन सुराज पार्टी को एक सीट मिलने का अनुमान है।

11-Jun-2025 03:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर अभी से ही तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं। अभी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधनों में अंदरूनी खींचतान चल रही लेकिन इसी बीच एक एक सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। 


रिपोर्ट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को चुनाव में नुकसान झेलने पड़ सकता है। ताजा सर्वे में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को जीत मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता खुल सकता है हालांकि वह कुछ खास चमत्कार नहीं कर पाएंगे।


जानकारी के अनुसार, बीते 15 मार्च से 5 जून के बीच पोल ट्रैकर द्वारा किए गए सर्वे के परिणाम जारी किए गए हैं। एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना है। दावा किया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य की 243 सीटों में से महागठबंन को 126 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्ताधारी एनडीए को कुछ सीटों को नुकसान हो सकता है। एनडीए को 112 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।


वहीं चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को महज एक सीट मिलने की बात सर्वे रिपोर्ट में कही गई है। प्रशांत किशोर चुनाव से पहले यात्रा पर है और जनता के बीच जाकर इस भीषण गर्मी में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया था। पोल ट्रैकर की सर्वे रिपोर्ट में उनकी पार्टी को महज एक सीट मिलने का दावा किया गया है हालांकि चुनाव के सही नतीजे क्या होंगे, यह नतगणना के बाद ही सामने आएंगे।