Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
08-Jun-2025 10:14 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में शक्ति प्रदर्शन की होड़ मच गई है। एक तरफ जहां एनडीए में शामिल चिराग पासवान भोजपुर में बड़ी रैली कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अपनी ताकत दिखाने जा रही है। मुजफ्फरपुर में आज उपेंद्र कुशवाहा महारैली करने जा रहे हैं। इस रैली के जरिए वह भी एनडीए को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, रविवार को मुजफ्फरपुर में संवैधानिक अधिकारी परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन कर रही है। यह शक्ति प्रदर्शन मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में किया जा रहा है। पार्टी ने रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए प्रचार रथ समेत हरसंभव प्रयास किए हैं।
इस रैली के माध्यम से RLM विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर दावेदारी की रणनीति के तहत अपनी ताकत दिखाना चाहती है। रैली दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बाद उपेंद्र कुशवाहा का स्थान है, हालांकि कुशवाहा ने स्वयं कभी ऐसा दावा नहीं किया।
उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और नीतीश कुमार से उनका पुराना टकराव भी चर्चा में है। 2020 में उनकी पार्टी ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि वर्तमान में वे एनडीए का हिस्सा हैं। इसी बीच, शाहाबाद क्षेत्र में भी आज एलजेपी-आरवी (चिराग पासवान की पार्टी) की रैली हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। इसमें RLM को 4 से 5 सीटें मिलने की चर्चा है। आज की रैली में उपेंद्र कुशवाहा इस मुद्दे पर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं।
इससे पहले 25 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में कुशवाहा ने भावुक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को गलतफहमी है कि उपेंद्र कुशवाहा को डुबोकर वे खुद उग जाएंगे, यह संभव नहीं है। अगर नाव डूबेगी, तो हम सब डूबेंगे। इससे पहले भी उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि लोकसभा चुनाव की तरह ही वोटों का बंटवारा विधानसभा चुनाव में भी हुआ, तो एनडीए को नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने शाहाबाद क्षेत्र में भीतरघात कर माहौल खराब किया।