Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
28-Jun-2025 03:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह के एक्शन मोड में आ गए हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसा बड़ा दांव खेल दिया है, जिससे तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ जाएगी। सीएम ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में विकास की ऐसी गंगा बहाई है कि सालों पुराने बड़े मुद्दे धीरे-धीरे गौण होते जा रहे हैं। जिन वर्षों पुरानी समस्याओं को मुद्दा बनाकर तेजस्वी यादव अबतक राघोपुर से अबतक आसानी से चुनाव जीत रहे थे। इस बार उनकी टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राघोपुर के सालों पुराने दंश को खत्म करने का काम किया।
राघोपुर की जनता सालों भर जान जोखिम में डालकर गंगा पार करती थी। तेजस्वी यादव के इस विधानसभा क्षेत्र में नाव लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती थी। नदी में पानी बढ़ने के बाद राघोपुर दियारा के लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती थी लेकिन चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र की जनता को 6 लेन पुल की सौगात दे दी, जो राघोपुर और बिदुपुर के बीच बना है। इस पुल के उद्घाटन से राघोपुर की जनता काफी खुश है।
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राघोपुर के विकास के लिए एक और बड़ी घोषणा कर बड़ा दांव खेल दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राघोपुर के विकास के लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की है जो इस इलाके का अध्ययन कर विकास की संभावनाओं की सभी पहलूओं पर कार्य योजना तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि न्याय के साथ विकास का जो वादा उन्होंने बिहार की जनता से किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि, “आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते बनेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। इस परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सड़कों के और अधिक निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण करना होगा”।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी गठित की गई है, जो क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। हमारा प्रयास है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले क्योंकि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है”।