Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
25-Jun-2025 06:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को उनका चुनाव चिह्न अलॉट कर दिया है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भी आयोग की तरफ से सिंबल अलॉट कर दिया गया है।
दरअसल, चुनावों में राजनीतिक दलों के लिए रणनीति तय करने वाले प्रशांत किशोर पिछले कुछ सालों से बिहार में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने अपनी जन सुराज पार्टी का गठन करने के बाद बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान पहले ही कर दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार में हुए उपचुनावों में जन सुराज पार्टी ने पूरा दम लगाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
अब प्रशांत किशोर पूरी मजबूती के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल वह बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा कर मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। चुनाव आयोग ने जनसुराज पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में स्कूल बैग का सिंबल अलॉट किया है।
बता दें कि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हो गई थी। बिहार में हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी ने स्कूल बैग चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ा था। प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग से इलेक्शन सिंबल के रूप में स्कूल बैग चुनाव चिह्न ही आवंटित करने की मांग की थी। प्रशांत किशोर की मांग पर आयोग ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल बैग का सिंबल अलॉट कर दिया है।