ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद नेताओं के दावे तेज; प्रशांत किशोर बोले- नई व्यवस्था आने जा रही है

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग समाप्त, 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.13% मतदान दर्ज। प्रशांत किशोर ने कहा जनता बदलाव चाहती है, वहीं महागठबंधन और एनडीए नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया।

06-Nov-2025 08:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार इन्हीं सीटों पर 55.81 फीसदी वोटिंग हुई थी।


इस बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड मतदान यह संकेत देता है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और एक नई राजनीतिक व्यवस्था के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बार पूरे जोश के साथ मैदान में है और देखना दिलचस्प होगा कि जनता कितना समर्थन देती है।


वहीं, महागठबंधन के नेताओं ने भी चुनाव के नतीजों को लेकर विश्वास जताया है। माकपा महासचिव एम.ए. बेबी ने कहा कि महागठबंधन के अभियान को बिहार की जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमने जनता के कल्याण और आजीविका से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, और जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।”


वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि बंपर वोटिंग हुई है। जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”


दूसरी ओर, बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिक मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और दावा किया कि एनडीए 121 में से करीब 100 सीटें जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, “जिस तरह 2010 में लालू परिवार से कोई नहीं जीता था, इस बार भी वैसा ही नतीजा देखने को मिलेगा।”