ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: बिहार की 45 विधानसभा सीटों पर माले ने ठोका दावा, को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक से पहले बढ़ा दी लालू-तेजस्वी की टेंशन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाकपा माले ने महागठबंधन में दबाव बढ़ाते हुए 45 सीटों पर दावा ठोक दिया है। 12 जून को पटना में होने वाली को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक से पहले लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

10-Jun-2025 01:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का खेल शुरू हो गया है। सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने बिहार की 45 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। 12 जून को पटना में महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होने वाली है, इससे पहले भाकपा माले ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है।


दरअसल, बिहार में इस साल के अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा का चुनाव होना है। एक तरफ जहां एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले लोजपा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे छोटे दल अपनी ताकत एनडीए को दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में भी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। 12 जून को होने वाली महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक से पहले भाकपा माले ने 45 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है।


भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी 11 से 14 जून तक बिहार के बाराचट्टी, वारसलीगंज, राजगीर और बिहारशरीफ में सभाएं आयोजित करेगी। इसके साथ ही 12 से 27 जून तक बदलो सरकार, बदलो बिहार के नाम से चार यात्राएं निकाली जाएंगी। बिहार के चार प्रमंडलों शाहाबाद, मगध, चंपारण और तिरहुत में ये यात्राएं होंगी।


इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी उनकी पार्टी कर रही है। बिहार की 40 से 45 सीटों पर भाकपा माले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि 12 जून को होने वाली को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में बिहार चुनाव के मुद्दों पर चर्चा होगी और भाकपा माले अपनी बातों को कमेटी के समक्ष मजबूती के साथ रखेगी।