ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / politics / बिहार दौरे से जाते-जाते बड़ी बात कह गए फडणवीस, इन दावेदारों को टिकट...

बिहार दौरे से जाते-जाते बड़ी बात कह गए फडणवीस, इन दावेदारों को टिकट नहीं देगी BJP

16-Sep-2020 06:55 AM

PATNA : बिहार चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना पहला दौरा पूरा कर लिया है। पिछले दिनों बिहार दौरे पर आए देवेंद्र फडणवीस ने कई जिलों में अलग-अलग चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है लेकिन मंगलवार को अपना दौरा खत्म करते-करते फडणवीस विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर बड़ी बात कह गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव में आखिर बीजेपी कैसे उम्मीदवारों को टिकट देगी। 


विधानसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस बार पार्टी अपराधियों को टिकट नहीं देगी। बीजेपी बिहार में अपराध मुक्त राजनीति के लिए आगे बढ़ रही है और इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि इस बार क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। फडणवीस की मानें तो ऐसे उम्मीदवारों का नाम शुरुआती दौर में ही स्क्रुटनी कर दिया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस का यह बयान ऐसे दावेदारों के लिए बड़ा झटका है जो बाहुबल और धनबल के बूते बीजेपी का टिकट पाने की आस लगाए बैठे हैं। 


देवेंद्र फडणवीस ने बिहार दौरे के दौरान आरा, गया, पूर्णिया समेत अन्य जिलों की यात्रा की है। इन जिलों में उन्होंने जो बैठकें कि इस दौरान कई आसपास के जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया और चुनावी रणनीति पर उनके साथ चर्चा की गई। देवेंद्र फडणवीस का दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा कि उन्होंने बिहार चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना केवल काम बल्कि चेहरे को भी आगे रखे जाने की बात कही। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैठकों के दौरान यह समझाया कि नरेंद्र मोदी के काम के बदौलत ही बिहार चुनाव में वोटर उन्हें अपना भरोसा दे सकते हैं।