ब्रेकिंग न्यूज़

अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी

Home / politics / बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीएम की एंट्री, ट्रैक्टर चलाकर भूपेश बघेल ने...

बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीएम की एंट्री, ट्रैक्टर चलाकर भूपेश बघेल ने मांगा वोट

24-Oct-2020 05:50 PM

By Pranay Raj

NALANDA : मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल हुंकार भरने के लिए लाव लश्कर के साथ पहुंचे. आपको बता दें कि भूपेश सिंह बघेल महागठबंधन उम्मीदवार गुंजन पटेल के पक्ष में वोट मांगने के लिए छत्तीसगढ़ से नालंदा पहुंचे थे. 


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल का महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूलों की बरसात भी की. मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने खुद ही ट्रैक्टर चलाकर रोड शो किया और किसानों को संदेश दिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर लेकर इस रोड शो का हिस्सा बने. 


मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर नालंदा में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. पूरे बिहार में एक तरफा महागठबंधन की जीत होगी. हालांकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल के रोड शो में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई.  और वे भी ट्रेक्टर चलाते वक्त मास्क पहनाना भूल गए.