बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
02-May-2025 01:50 PM
By FIRST BIHAR
CM Nitish Kumar: नालंदा के राजगीर में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। राजगीर में सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर जैसे ही लैंड हो रहा था, तभी कहीं से एक टीन की शेड उड़ते हुए आया लेकिन गनीमत की बात रही की वह सीएम के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराया और दूर जाकर गिर गया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा दौरे पर थे। मुख्यमंत्री राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी के नवनिर्मित खेल सुविधाओं के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में इनडोर हॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल समेत अन्य खेलों के कोर्ट का उद्घाटन किया। इस खेल एकेडमी को इंटरनेशनल मानकों के आधार पर विकसित किया गया है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह पटना से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर राजगीर के लिए रवाना हुए थे। राजगीर में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। जैसे ही सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, तेज हवा के कारण टीन के शेड उड़ने लगे। यह देखकर सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।
गनीमत की बात रही कि हेलिकॉप्टर टीन के शेड से नहीं टकराया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सवाल उठ रहा है कि आखिर जब सीएम का दौरा होना था तो हेलिपैड के आसपास टीन के शेड को हटाया क्यों नहीं गया था? इस पूरे मामले में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता है।