खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-May-2022 02:59 PM
PATNA: बिहार में सियासी जानकारों की नजर इस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर कदम पर टिकी हुई है। एक तरफ जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ हाल के दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
जनता दल यूनाइटेड के विधायकों को नीतीश कुमार में अगले 72 घंटे तक पटना में रहने के लिए कहा है। जेडीयू का कोई भी विधायक इसे खुल कर कबूल तो नहीं कर रहा लेकिन उनकी तरफ से इस बात पर सहमति जताई जा रही है कि पटना में बने रहना है लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
अपनी पार्टी के विधायकों को 72 घंटे तक के पटना में रहने का निर्देश देने के बाद मुख्यमंत्री अब खुद नालंदा जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मई मंगलवार को नालंदा दौरे पर होंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभागीय लेटर भी जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री का दौरा नालंदा में किन जगहों पर होगा फिलहाल इसका डिटेल कार्यक्रम तो नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वहां गंगा जल परियोजना की स्थिति जानेंगे।
सियासी संकट के बीच नीतीश कुमार के नालंदा दौरे पर सबकी नजरें पहले भी टिकी रही है। बिहार में जब-जब राजनीतिक संकट आया है नीतीश कुमार नालंदा या यूं कह लें कि राजगीर के दौरे पर चले गए हैं। साल 2017 में भी जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने वाले थे उसके ठीक पहले वह कुछ दिनों के लिए नीतीश राजगीर चले गए थे। राजगीर से वापस आने के बाद उन्होंने महागठबंधन को अलविदा कहने का फैसला लिया थाl फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार राजगीर जाएंगे या नहीं लेकिन उनके नालंदा दौरे की खबर से बिहार में सियासी हलचल और ज्यादा बढ़नी तय है।