अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी
25-May-2024 03:42 PM
By First Bihar
PATNA : छठे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच पटना पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा ने विपक्ष गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद को निशाने पर लिया और कहा कि लालू ने भाषा की मर्यादा तोड़ने में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विपक्ष द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि देश में इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, इस पर उन्होंने कहा कि दावा करने का समय निकल चुका है और विपक्षी गठबंधन मैदान से भाग चुका है। चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में ही हम बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण के चुनाव में विपक्ष मैदान में कहीं है ही नहीं।
तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री पर भाषा की मर्यादा लांघने का आरोप लगाने पर विस्व सरमा ने कहा कि अगर भारत की राजनीति में किसी ने भाषा की मर्यादा को तार-तार किया है तो उसका नाम लालू प्रसाद यादव है। यह बात तेजस्वी यादव के दिमाग में होना चाहिए। लालू प्रसाद ने राजनीति की भाषा को जितना खराब किया है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। भाषा की मर्यादा को लांघने का गोल्ड मेडल हमेशा लालू प्रसाद के पास ही रहेगा।
वहीं, ओवैसी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि ओवैसी हों, राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव हों, चार जून तक जहां भी घूमना है घूम लें। इसके बाद मोदी जी का नए भारत की यात्रा शुरू हो जाएगी और यह लोग अपने-अपने घरों में घुस जाएंगे। बीजेपी के पास सिर्फ एक ही प्लान है, मोदी सरकार- 400 पार।