ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / politics / भाई वीरेंद्र के विवादित बयान पर बोले गिरिराज, कहा- अब बिहार में हत्या...

भाई वीरेंद्र के विवादित बयान पर बोले गिरिराज, कहा- अब बिहार में हत्या लीगल हो गया है..इसका लिखित जवाब दें नीतीश

11-Sep-2022 02:59 PM

DESK: RJD नेता भाई वीरेंद्र ने दरभंगा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हत्या सभी राज्यों में होती है यह तो चलते रहता है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप हमारे दुश्मन है तो हम आपकी हत्या करेंगे और यदि हम आपके दुश्मन हैं तो आप हमारी हत्या करेंगे। राजद नेता भाई वीरेंद्र के इस विवादित बयान पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब बिहार में हत्या लीगल हो गया है इसका जवाब नीतीश जी को लिखित में देना चाहिए। 


इससे पहले मुजफ्फरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेता भाई वीरेंद्र ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश महंगाई से जुझ रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा मोदी सरकार ने किया था आज आठ साल होने को है लेकिन आज तक वो वादा पूरा नहीं हो सका। 


PM मोदी ने कहा था कि स्विस बैंक में जमा पैसे को लाया जाएगा और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख देंगे उन वादों का क्या हुआ। ना 15 लाख आया और ना ही रोजगार दिया गया। उल्टे महंगाई बढ़ाकर देश की जनता की कमर तोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है।


भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म करने के लिए महागठबंधन की सरकार कृत संकल्पित है। बिहार में जनता का राज है और रहेगा। बीजेपी के लोगों को छपास की बीमारी है वो कुछ ना कुछ कहते रहते हैं। उन्हें नहीं मालूम कि राज्य में नीतीश-तेजस्वी की सरकार है सरकार ना किसी को फंसाती है और बचाती है। बीजेपी महागठबंधन की सरकार से डरी हुई है और यही कारण है कि अनाप सनाप आरोप सरकार पर लगा रहे हैं।