ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / politics / बेटे-दामाद के बाद अब जीतन राम मांझी की बहू ने मारी राजनीति में...

बेटे-दामाद के बाद अब जीतन राम मांझी की बहू ने मारी राजनीति में एंट्री, लालू की बेटी को जवाब देने के साथ हुईं एक्टिव

21-May-2021 11:45 AM

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का परिवार राजनीति में अपना दायरा बढ़ाते जा रहा है। पहले बेटे संतोष मांझी की राजनीति में एंट्री हुई। संतोष मांझी एमएलसी बने और अब नीतीश सरकार में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी में अपने दामाद को भी राजनीति में उतारा और अब उनकी बहू दीपा मानसी की राजनीति में एंट्री हो गई है। दरअसल नीतीश कैबिनेट के मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी की पत्नी दीपा संतोष मांझी अब राजनीति में सक्रिय होती नजर आ रही हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मानसी की एंट्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को जवाब देने के साथ हुई। रोहिणी आचार्य इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वह एनडीए नेताओं पर लगातार निशाना साध रही हैं। दीपा संतोष मांझी अब अपने ट्विटर अकाउंट से रोहिणी आचार्य को जवाब दिया है। पहली बार ट्विटर पर पॉलिटिकली एक्टिव होने वाली दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी आचार्य से उनकी भाभी ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछा है लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहू को लेकर उनकी बेटी को दीपा संतोष मांझी ने घेरा है।


जीतन राम मांजी की बहू दीपा मानसी ने ट्विटर पर लिखा कि "बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है जिसकी जिन्दगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करतें। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी भले ही राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गई हो भले ही रोहिणी आचार्य को जवाब देने के लिए एनडीए को एक नया चेहरा मिल गया हो लेकिन खुद जीतन राम मांझी की पार्टी के नेताओं को दीपा मांझी की एंट्री से बड़ा झटका लग सकता है। मांझी ने अब तक अपने परिवार के लिए सियासत में सब कुछ किया है और अब हम के ऐसे नेताओं को झटका लग सकता है जो अब तक इस उम्मीद में पार्टी का झंडा उठाए हुए हैं कि उन्हें देर सवेर मांझी कहीं एडजस्ट करेंगे लेकिन अब मांझी की वेटिंग लिस्ट में उनकी बहू सबसे ऊपर आ सकती हैं।