नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
14-Sep-2022 07:27 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है और जानबूझकर ऐसा काम किया है। अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है जो कि बिलकुल गलत है।
बेगूसराय गोलीकांड के बाद सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आपत्तिजनक बताया। कहा कि यदि यह मामला आपकों साजिश लगती है तो आपकी पुलिस क्या कर रही थी? आपकों इस घटना का पता क्यों नहीं चला? ये गलत बात है कि इस मामले को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है।
सुशील मोदी ने कहा कि दोगना और आधारपुर इलाका जहां से गोली चलने की शुरुआत हुई उस इलाके में घनी बस्ती नहीं है। घायलों में एक राजपूत जाति से आते हैं। गोली मारने वाला जाति देखकर नहीं मार रहा था। मुख्यमंत्री जी को इस मामले में गंभीरता दिखानी थी लेकिन वे मीडिया से बातचीत के दौरान हंस रहे थे। इसे केजुअल तरीके से ले रहे हैं जैसे कोई बड़ी घटना हुई ही नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश को मृतक के परिवार के प्रति दुख प्रकट करनी चाहिए थी। लेकिन वे सामान्य घटना की तरह प्रतिक्रिया दे रहे थे।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। 31 साल के चंदन की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हर चौक चौराहे पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में और तेजी लाई गयी है।