ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / politics / बंद हो जायेगी लालू-तेजस्वी की दुकान: पप्पू यादव का दावा-कांग्रेस कर सकती है...

बंद हो जायेगी लालू-तेजस्वी की दुकान: पप्पू यादव का दावा-कांग्रेस कर सकती है ये काम, प्रशांत किशोर ने तो लुटेरों की फौज बनायी है

30-Jul-2024 08:45 PM

By First Bihar

 PATNA: तेजस्वी यादव के तमाम विरोध के बावजूद लोकसभा चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने अब लालू प्रसाद यादव औऱ तेजस्वी यादव की राजनीतिक दुकान बंद करने का तरीका बताया है. पप्पू यादव ने कहा कि बस एक फैसला लेने की जरूरत है, सारी दुकानें अपने आप बंद हो जायेंगी. 


कांग्रेस बंद करा सकती है दुकान

दिल्ली में एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को फैसला लेने की जरूरत है. पप्पू यादव ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने बिहार में अकेले चलने का फैसला ले लिया, मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि उस दिन सारी दुकानें अपने आप बंद हो जायेंगी. 


लालू-तेजस्वी के साथ रहकर विकल्प नहीं बनेंगे

पप्पू यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि बिहार में जब तक कांग्रेस लालू यादव और तेजस्वी यादव यानि राजद के साथ रहेगी तब तक वह बीजेपी का विकल्प नहीं बन सकती है. लोग नया विकल्प चाहते हैं और कांग्रेस में सारी जाति-धर्म के लोगों को भरोसा है.


प्रशांत किशोर ने लुटेरों की जमात बनायी

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नया विकल्प सिर्फ कांग्रेस बन सकती है. प्रशांत किशोर ने तो रिटायर्ड अधिकारियों की जमात बनायी है. ये वैसे अधिकारी हैं जिन्होंने नौकरी में रहते हुए पूरा लूटा है. वे सब डीएम-एसपी रहकर जनता का पैसा लूटते रहे हैं. अब बिहार के वैसे बालू-शराब माफिया या दूसरे माफिया जिनको किसी पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा वे प्रशांत किशोर के साथ चले जायेंगे.


पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर लोगो से ये कह रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री औऱ मुख्यमंत्री बनाते हैं. पैसा मेरे पास है. हम किसी को भी एमपी और एमएलए बना सकते हैं. ऐसे में जिन्हें किसी दूसरी पार्टी का टिकट नहीं मिलेगा वे प्रशांत किशोर के साथ चले जायेंगे.