अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Sep-2024 02:39 PM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की है। पूर्व विधायक अनंत सिंह जेडीयू सांसद ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अनंत सिंह लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्या दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनंत सिंह जेडीयू नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले अनंत सिंह ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद सोमवार यानी 9 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ के बेलछी जाने के दौरान अनंत सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी हालांकि सीएम अनंत सिंह के घर नहीं गए थे और सड़क पर ही मुलाकात हुई थी। इस दौरान ललन सिंह भी सीएम के साथ मौजूद थे।
इसके दूसरे ही दिन अनंत सिंह अपने बेटे के साथ ललन सिंह से मिलने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद अनंत सिंह वहां से रवाना हो गए। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मिलने आए थे, मिलकर जा रहे हैं।
वहीं तेजस्वी यादव की यात्रा के सवाल पर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 8 सीट से अधिक नहीं मिलने जा रहा है। तेजस्वी यादव लाख कोशिश कर लें लेकिन इससे अधिक सीट हासिल नहीं कर सकेंगे। एक सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव तो खुद अपराधी हैं, बाप कितना दिन जेल में रहा लोग नहीं जान रहें हैं। जो खुद अपराधी है वह दूसरों को अपराधी कहता है।