ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / politics / बड़ी खबर : कल बजेगी लोकसभा चुनाव की डुगडुगी, ECI ने दी बड़ी...

बड़ी खबर : कल बजेगी लोकसभा चुनाव की डुगडुगी, ECI ने दी बड़ी जानकारी

15-Mar-2024 12:28 PM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही है। जहां चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आगमी आम चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा। चुनाव आयोग के तरफ से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी गई है कि कल शाम 3 बजे देश के अंदर आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान मकिया जाएगा। 


चुनाव आयोग के तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा है कि - आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस बात का एलान उस समय किया गया जब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी।  उसके बाद तारीखों के एलानको लेकर यह जानकारी दी गई है। 


मालूम हो कि, इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी।  नतीजे 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था। 


आपको बताते चलें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।