दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
07-Feb-2021 02:44 PM
PATNA: बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बात यदि चर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड की करें या फिर नालंदा में हुए दो युवकों की हत्या की तो आए दिन हो रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बना हुआ है।
चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश सिंह का पूरा परिवार इस हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग कर रहा है। इसे लेकर उन्होंने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। पीड़ित परिवार का मानना है कि रोडरेज को लेकर हत्या की बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता बल्कि किसी बड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए पीड़ित परिवार पूरे मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग कर रहा है। इसे लेकर आज परिजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और CBI जांच की मांग करेंगे।
चिराग पासवान ने बताया कि सुशांत सिंह मामले में उनके प्रशंसक भी CBI जांच की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की थी लेकिन उस वक्त यह कहा गया कि जबतक पीड़ित परिवार का कोई सदस्य आग्रह नहीं करता है तब तक CBI जांच की सिफारिश नहीं की जा सकती। लेकिन रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।