अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
13-Sep-2024 06:33 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश के किचेन कैबिनेट के मेंबर माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने आज फिर अपने नेता की फजीहत करा दी. अशोक चौधरी ने आज ही तेजस्वी यादव को चुनौती दी थी कि वह वीडियो जारी करें जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर समर्थन मांग रहे थे. कुछ घंटे बाद आरजेडी ने नीतीश कुमार का वीडियो जारी कर दिया. इसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर राबड़ी देवी और लालू यादव से हाथ जोड़ कर समर्थन मांग रहे हैं.
मामला तीन दिन पहले शुरू हुआ था. तेजस्वी यादव ने अपनी आभार यात्रा की शुरूआत करते हुए समस्तीपुर में कहा था कि नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर आऱजेडी से समर्थन मांगा था. तेजस्वी ने कहा था कि उनके पास वीडियो फुटेज है, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे हैं.
अशोक चौधरी ने दी चुनौती
मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार की दोपहर जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे. वहां मीडिया से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके पास वीडियो है. सिर्फ कहने से नहीं होगा न. अगर कोई वीडियो है जो तेजस्वी यादव उसे सार्वजनिक करें. अशोक चौधरी ने तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार का वीडियो जारी करें.
आरजेडी ने स्वीकारी चुनौती
अशोक चौधरी की चुनौती के चार घंटे बात आरजेडी ने उन्हें जवाब दिया. आरजेडी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर वो वीडियो दिखाया, जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर आरजेडी से समर्थन मांग रहे हैं. दरअसल ये वीडियो आरजेडी और जेडीयू के विधायक दल की बैठक का है. इसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़ कर आरजेडी से समर्थन मांग रहे हैं. उनके हाथ जोड़ने के बाद राबड़ी देवी भी हाथ जोड़ कर उन्हें प्रणाम कर रही हैं.
अशोक चौधरी बार-बार करा रहे फजीहत
बता दें कि अशोक चौधरी के कारण नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बार-बार मुश्किल में फंस रही है. जहानाबाद में उनके एक जाति विशेष पर दिये गये बयान को लेकर पार्टी में काफी घमासान मचा था. वहीं, उनके दूसरे बयानों को लेकर भी पार्टी संकट में फंसी है.