खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Oct-2022 07:52 AM
SARAN : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फिर बिहार आ रहे हैं। वे जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचेंगे। अमित शाह आज कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। सबसे पहले वे सिताब दियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें, सुबह 11 बजे अमित शाह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वे सीधे सारण के निकल जाएंगे। दोपहर 12 बजे सारण में जयप्रकाश नारायण की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह शाम 4 बजे वाराणसी लौट जाएंगे।
गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भी अमित शाह बिहार आए थे। उन्होंने सितंबर महीने में सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया और किशनगंज जिलों में दो दिन बिताए थे। अमित शाह ने पिछले दौरे पर जनसभा में सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने बिहार के लोगों से कहा था कि जब तक बीजेपी की सरकार है तब तक आपको डरने की जरुरत नहीं है।