सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
07-Jun-2025 04:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित 15 जून का बिहार दौरा स्थगित कर दिया गया है। वह अररिया के फारबिसगंज में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि अब अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद बिहार आएंगे।
डॉ. जायसवाल ने कहा है कि गृह मंत्री के दौरे की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम जस का तस है। वे 20 जून को सीवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के बिहार दौरे का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना था। वे अररिया सहित सात जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले थे। इस दौरान उन्हें “2025 में 225 सीटें” जीतने का मंत्र देने की भी योजना थी।
बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेताओं का राज्य में लगातार दौरा करना राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।