अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Sep-2022 01:49 PM
By Saurav
SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी विधायक एंबुलेंस पर सवार होकर जिला समाहरणालय के आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे। विधायक मिथिलेश कुमार एंबुलेंस से बैठक में शामिल होने पहुंचे और स्ट्रैचर्स के जरिए उन्हें एंबुलेंस से उतारकर समाहरणालय के बैठक हॉल में ले जाया गया। दरअसल, कुछ महीने पहले मधुबनी में भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बता दें कि विधायक के एक्सीडेंट के दौरान उनके एक बॉडीगार्ड की मौत भी गई थी। विधायक महीनों तक पटना के एआईआईएमएस में भर्ती थे। इससे पहले राष्ट्रपति के चुनाव में भी वह बिहार विधानसभा के परिसर में एंबुलेंस से स्ट्रेचर के सहारे वोट देने पहुंचे थे। अभी भी वे पूरी तरह से चलने फिरने में सक्षम नहीं है। डॉक्टरों ने भी मिथिलेश कुमार को कंप्लीट बेड रेस्ट में रहने की सलाह दे रखी है।
बीजेपी विधायक का वीडियो सामने आने के बाद लोग इनके साहस और हिम्मत की दाद दे रहे हैं। अगर विधायक चाहते तो वह इस बैठक में नहीं भी शामिल हो सकते थे, लेकिन जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव भासर से एंबुलेंस पर सवार होकर जिला समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान दो-तीन लोगों के सहारे MLA को सोए अवस्था में एंबुलेंस से नीचे उतारा गया, जिसका वीडियो सामने आया है।