Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
14-Apr-2022 09:33 PM
PATNA : बीजेपी से बैर लेकर मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले मुकेश सहनी हार नहीं माने हैं। वीआईपी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर समाज के कमजोर और दलितों के लिए काम करने और उनके उत्थान पर अपनी पूरी ताकत लगाने का संकल्प लिया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि अंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है और इस काम में उनकी पार्टी लगी रहेगी।
वीआईपी प्रमुख ने गुरुवार कहा कि देश के संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब अंबेडकर के विचार इस दौर में सबसे ज्यादा प्रासंगिक हैें। उन्होंने कहा कि आज उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। अंबेडकर जयंती के मौके पर सहनी ने बाबा साहब श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज धर्म और जातिवादी मानसिकता वाले राजनीतिक दल बाबा साहेब के संदेशों को मिटाकर एक अलग मानसिकता थोपने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। आज जो भी उपेक्षित वर्गों के कल्याण की बात करता है उसे फिर से हाशिये पर डालने की कोशिश की जाती है।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि अब उपेक्षित वर्ग इस खास प्रकार की राजनीति को समझ चुका है। सहनी ने कहा कि आज कई राजनीतिक दल अंबेडकर की जयंती मनाने के नाम पर सियासत करते हैं लेकिन जरूरत है कि उनके विचारों को आत्मसात किया जाए। मुकेश सहनी ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बाबा साहेब के वंचितों, शोषितों, स्त्रियों को न्याय एवं सम्मान दिलाने के लिए किए गए कार्य उन्हें महानायक बनाते हैं। इस मौके पर वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि स्वतंत्रता और समानता पर आधारित समाज की रचना का सपना लेकर वह आजीवन चले। बाबा साहेब के सपने को पूरा करने का दावा करते हुए कहा कि वीआईपी की नीतियों को गौर किया जाए तो इस पार्टी की नींव ही बाबा साहेब के आदर्शों पर की गई है। देव ज्योति ने कहा कि आज अंबेडकर के संदेशों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।