ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Allahabad judge :जज के घर मिली नोटों की गड्डी, राज्यसभा में गूंजा मामला

Allahabad judge :जज के घर मिली नोटों की गड्डी, राज्यसभा में गूंजा मामला

Allahabad judge :इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के सरकारी आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने का मामला संसद में उठा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाते हुए न्यायिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

21-Mar-2025 08:10 PM

By First Bihar

Allahabad judge :राज्यसभा में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभय वर्मा के सरकारी आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने का मामला जोर-शोर से उठा। इस मुद्दे को सामने लाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायाधीश वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया और मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए।


शुक्रवार को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को संसद में उठाते हुए सभापति से न्यायिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कई सांसदों ने राज्यसभा में नोटिस दिया था। रमेश ने यह भी याद दिलाया कि सभापति स्वयं न्यायिक जवाबदेही को लेकर कई बार चिंता जता चुके हैं।

न्यायपालिका में पारदर्शिता की मांग

राज्यसभा में बहस के दौरान सांसदों ने न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि मामले को सामने आने में इतना समय लग गया। उन्होंने तर्क दिया कि अगर यही मामला किसी राजनेता, नौकरशाह या उद्योगपति से जुड़ा होता, तो तुरंत कार्रवाई की जाती। उन्होंने यह भी कहा कि सदन के नेता और विपक्ष के नेता से चर्चा कर इसी सत्र में इस मुद्दे पर बहस कराने का प्रयास किया जाएगा।


न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर गंभीर चर्चा

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी मांग की कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।