ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Tej Pratap Yadav Controversy: तलाक के बिना दूसरी लड़की से शादी तेज प्रताप पर पड़ेगी भारी, एश्वर्या करने जा रहीं यह बड़ा काम; लालू फैमिली को धो डाला

Tej Pratap Yadav Controversy: बिना तलाक लिए दूसरी लड़की से कथित शादी के मामले में लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की परेशानी बढ़ने वाली है. तेज प्रताप की पहली पत्नी एश्वर्या राय ने इसके खिलाफ कोर्ट से शिकायत करने की बात कही है.

26-May-2025 04:50 PM

By FIRST BIHAR

Tej Pratap Yadav Controversy: लालू प्रसाद के बड़े बटे तेज प्रताप यादव के नए रिलेशनशीप के खुलासे के बाद उनकी पहली पत्नी एश्वर्या राय का रिएक्शन सामने आया है। एश्वर्या ने लालू फैमिली पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगी।


दरअसल, लालू प्रसाद के बड़े बटे तेजप्रताप यादव की नई प्रेम कहानी सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव की पहली पत्नी एश्वर्या राय ने खुलकर अपनी बातों को रखा है। एश्वर्या ने कहा है कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। जब उन्हें पता था कि उनका बेटा 12 साल से रिलेशन में है तो उसकी शादी क्यों कराई। क्या ये लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पता नहीं था। ये लोग नाटक कर रहे है कि तेजप्रताप को निकाल दिया गया है।


तेजप्रताप यादव की पहली पत्नी एश्वर्या राय ने कहा कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो फिर मेरी शादी क्यों करवाई और मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, मेरे साथ मारपीट क्यों किया? अभी इनका सामाजिक न्याय कहां चला गया है। ये सब लोग मिले हुए हैं और कोई अलग नहीं हुआ है। कल भी राबड़ी देवी अपने बेटे के पास गई होंगी और उसके आंसू पोछी होंगी और कहा होगा कि अभी शांत रहो सब हम ठीक कर देंगे। बिहार में चुनाव होना है इसलिए इन लोगों ने ऐसा ड्रामा किया है।


उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी हुई है। तेज प्रताप के रिलेशन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। लालू परिवार के लोगों को बताना चाहिए कि मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी। जब हमको मारा-पीटा गया तो उनका सामाजिक न्याय कहां था। लालू प्रसाद तो कह रहे हैं कि बेटे को निकाल दिया, तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि भाई को निकाल दिया तो वे लोग बताएं कि मेरा क्या होगा। आगे क्या होगा वह कोर्ट की बातें हैं वह हम कोर्ट में चर्चा करेंगे।


एश्वर्या ने कहा कि किसी लड़की की इज्जत को उछालना आसान होता है, इस लिए ऐसे लोग अपने बेटे की गलतियों को छिपाने के लिए लड़की पर इल्जाम डाल देते हैं। ये सब लोग मिले हुए हैं और केवल नाटक कर रहे हैं कि तेजप्रताप को पार्टी से और परिवार से निकाल दिया है लेकिन इन्हें बताना चाहिए कि मेरे साथ सामाजिक न्याय कब करेंगे। हम तो कोर्ट में लड़ाई लड़ ही रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे, अब उन लोगों को इसका जवाब देना होगा।