Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
30-Mar-2022 12:18 PM
PATNA : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. विधानसभा के वेल में नारेबाजी कर रहे एएमआईएम के विधायकों को मार्शल आउट किया गया है. दरअसल, विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल खत्म होने के बाद एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान समेत अन्य सदस्य सीमांचल के कई हिस्सों में कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
इस दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कई बार उन्हें अपने सीट पर जाने के लिए कहा लेकिन हाथों में प्लेकार्ड लिए जब विधायक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे तो उन्हें मार्शल आउट करा दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सदन में मौजूद मार्शल अख्तरुल इमान समेत अन्य विधायकों को सदन से बाहर ले गए.
सदन से मार्शल आउट किए जाने के बाद अख्तरुल इमान ने कहा कि उनकी संख्या कम है लिहाजा लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. सीमांचल के कई गांवों में लगातार कटाव जारी है. बाढ़ की परेशानी से हर साल सीमांचल के लोग दो-चार होते हैं लेकिन अब तक सरकार ने इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला है. आज इसी सवाल को हमने सदन में उठाया था लेकिन सदन से मार्शल आउट करा दिया गया.
मार्शल आउट किए जाने के बाद सदन पोर्टिको में एआईएमआईएम के पांचों विधायक के धरने पर बैठ गए हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को भी विधानसभा में एएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने फटकार लगाई थी. उन्हें चेतावनी भी दी थी. सदन में वह कई बार अपनी जगह पर खड़े होकर बगैर अनुमति के बोल रहे थे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई थी.
